ज्ञानी रघुबीर सिंह के अनुसार, श्री अकाल तख्त साहिब के सामने सुखबीर बादल ने बहबलकला गोलीकांड को कबूल किया था। इस कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग गई थी जो अकालतख्त में मौजूद है।

ज्ञानी रघुबीर सिंह के अनुसार, श्री अकाल तख्त साहिब के सामने सुखबीर बादल ने बहबलकला गोलीकांड को कबूल किया था। इस कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग गई थी जो अकालतख्त में मौजूद है। ज्ञानी रघुबीर ने कहा कि साजिश के तहत निहत्थे और बेगुनाहों पर गोलियां चलवाई गई।
सुखबीर बोले-एक्शन लो, मैं नहीं डरता
वहीं इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल को बढ़ता देख अरविंद केजरीवाल घबरा गए हैं। ज्ञानी रघबीर सिंह आज कल आम आदमी पार्टी के वर्कर बनकर श्री अकाल तख्त साहिब की इज्जत को ठेस पहुंचा रहे हैं। मैं सरकार को खुली चेतावनी देता हूं। धर्म का इस्तेमाल करके राजनीति करने जैसी गंदी हरकतें बंद करो और सीधे मेरे खिलाफ एक्शन लो, मैं तुमसे किसी बात से नहीं डरता।
राजा वड़िंग ने भी उठाए सवाल
वहीं इस विवाद में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी कूद पड़े हैं। राजा वड़िंग ने बहबल कलां गोली कांड को लेकर मान सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि बेअदबी पर कानून तो बन गया है लेकिन बहबल कलां गोलीकांड में इंसाफ कब मिलेगा। वड़िंग ने कहा कि भाजपा, अकाली दल और आप ईडी, चिट्टा और विजिलेंस पार्टी हैं। बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का जो दुरुपयोग करती है वही दुरुपयोग आप विजिलेंस का पंजाब में करती है।

