बरनाला को आज मिलेगा नया मेयर: हसनप्रीत भारद्वाज के नाम पर लगी आप की मुहर, शाम को होगी ताजपोशी

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि हसनप्रीत भारद्वाज को बरनाला नगर निगम का पहला मेयर चुना जाएगा। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व ने यह फैसला लिया है।

Barnala new mayor today AAP Hasanpreet Bhardwaj name

निगम चुनाव के बाद बरनाला को आज अपना पहला मेयर मिलेगा। आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए हसनप्रीत भारद्वाज के नाम पर सहमति जता दी है। उनकी ताजपोशी आज शाम तीन बजे होने की संभावना है।

संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि हसनप्रीत भारद्वाज को बरनाला नगर निगम का पहला मेयर चुना जाएगा। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व ने यह फैसला लिया है।

पहली बार मिलेगा मेयर

नगर निगम गठन के बाद पहली बार मेयर की नियुक्ति होने जा रही है। इसे शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस घोषणा को लेकर उत्साह है। माना जा रहा है कि नए मेयर के नेतृत्व में शहर में सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, बुनियादी सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को गति मिलेगी।

शपथ ग्रहण और ताजपोशी समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। बरनाला नगर निगम के पहले मेयर के रूप में हसनप्रीत भारद्वाज की नियुक्ति को स्थानीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

Farheen
Author: Farheen