Haryana: सपना चौधरी ने पति वीर साहू के खिलाफ दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस, द्वारका कोर्ट पहुंचीं

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

सपना चौधरी और वीर साहू ने कुछ साल पहले गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। वीर साहू खुद भी हरियाणा के एक जाने-माने गायक, अभिनेता और लेखक हैं। दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ खुशहाल तस्वीरें साझा करते देखा जाता था।
Sapna Choudhary files domestic violence case against husband Veer Sahu; visits Dwarka Court.

हरियाणवी गायिका, डांसर और ‘बिग बॉस’ फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है। न्याय की गुहार लगाते हुए उन्होंने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

मारपीट और प्रताड़ना का आरोप
अपनी दी गई शिकायत में सपना चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनके पति वीर साहू ने उनके साथ कई बार शारीरिक रूप से मारपीट की है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। कहना है कि उनके पति ने न केवल घर की चारदीवारी के भीतर, बल्कि कई बार सार्वजनिक स्थानों पर भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जमकर हंगामा काटा, जिससे उनकी छवि को भी ठेस पहुंची है।

प्रशंसकों के लिए बड़ा झटका
सपना चौधरी और वीर साहू ने कुछ साल पहले गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। वीर साहू खुद भी हरियाणा के एक जाने-माने गायक, अभिनेता और लेखक हैं। दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ खुशहाल तस्वीरें साझा करते देखा जाता था। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई