ED Raid: संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में जालंधर के सीए के घर पहुंची ईडी, केजरीवाल बोले- व्यापारी डरें नहीं

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब के अन्य शहरों में भी कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक किसी व्यक्ति या संस्था का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारी वर्ग में चर्चा और चिंता का माहौल बन गया है।

ED Raid in Jalandhar arvind Kejriwal

आप नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े हैम्प्टन्स रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को छह स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई जालंधर, लुधियाना, दिल्ली, नोएडा और बरेली में की जा रही है। जालंधर में ईडी की टीमों ने न्यू जवाहर नगर स्थित ठेकेदार अमित बजाज के आवास पर भी तलाशी ली।

टीम ने मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। सीए पंजाब के सत्तारूढ़ नेताओं के काफी निकट माना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के अन्य शहरों में भी कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक किसी व्यक्ति या संस्था का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारी वर्ग में चर्चा और चिंता का माहौल बन गया है। जानकारी यह भी सामने आई है कि जालंधर के दो नेताओं के ठिकानों पर भी जांच एजेंसियों के पहुंचने की सूचना मिली है।

इस बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार और पूरा प्रदेश व्यापारियों के साथ खड़ा है।
पंजाब में पिछले कुछ समय से केंद्रीय एजेंसियों की लगातार कार्रवाई ने राजनीतिक और कारोबारी माहौल को गर्म कर दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जालंधर और अन्य स्थानों पर हुई ताजा रेड से जांच एजेंसियों को क्या अहम सुराग मिलते हैं।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई