‘पेद्दी’ ने पहले दिन कमाए 100 करोड़, राम चरण की पत्नी उपासना ने ऐसे मनाया जश्न, देखकर रह जाएंगे दंग

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Peddi Success Celebrate By Upasana Konidela: राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन ‘पेद्दी’ ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने ‘पेद्दी’ की शानदार ओपनिंग का जश्न मनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Ram Charan Peddi crosses 100 crore worldwide Upasana Konidela celebrates with fireworks and cake Watch video

तेलुगु सुपरस्टार राम चरण की नई फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन दुनिया भर में 112.49 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। भारत में इसने पहले दिन करीब 69 करोड़ रुपये कमाए।

पत्नी उपासना ने प्रशंसकों के साथ मनाया जश्न
फिल्म ‘पेद्दी’ की इस बड़ी कामयाबी से राम चरण का परिवार और फैंस बेहद खुश हैं। राम चरण की पत्नी और बिजनेसवुमन उपासना कोनिडेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उपासना ने ‘पेद्दी’ की सफलता पर फैंस के साथ मिलकर ‘पेद्दी ब्लॉकबस्टर’ लिखा हुआ एक बड़ा केक काटा, जिस पर पांच सितारे बने हुए हैं।

बच्चों को खिलाया केक
इस दौरान उपासना गुलाबी कुर्ते में बेहद सादे और खूबसूरत लुक में दिखीं। उपासना ने वहां मौजूद बच्चों और फैंस को खुद अपने हाथों से केक खिलाया। इसके साथ ही राम चरण के फैंस ने पटाखे फोड़कर और तालियां बजाकर खुशी जताई।

इससे पहले उपासना का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह हैदराबाद के एक थिएटर में आम दर्शकों के साथ फिल्म देख रही थीं और राम चरण के सीन आने पर खुशी से कागज के टुकड़े हवा में उड़ा रही थीं। फैंस को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आया था।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई