Aligarh News: कान में इयरफोन लगाकर सुबह सैर पर निकला एएमयू ट्यूबेल ऑपरेटर, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

एएमयू ट्यूबेल ऑपरेटर कान में इयरफोन लगाकर चल रहा था, जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

AMU employee killed after being hit by a train

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक रोज की तरह सुबह की सैर पर निकला था। भमोला रेलवे ट्रैक पार करते समय यह घटना हुई।

बताया जा रहा है कि युवक कान में इयरफोन लगाकर चल रहा था, जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया। सतरापुर निवासी मृतक 28 वर्षीय हमुद्दीन 28 पुत्र मेहंदी हसन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ट्यूबेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह अपने पीछे चार छोटे बच्चों को विलखता छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शवगृह पर मृतक की पत्नी विलाप करते हुए बेहोश हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई