Mathura: वैवाहिक विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या, अपनी भी जान दी; झगड़े का मामला चल रहा था कोर्ट में

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

पुलिस के अनुसार दोनों का विवाह लगभग 4-5 वर्ष पहले हुआ था और काफी समय से उनके बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था।

Maharashtra:पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या की, फिर पति को पड़ा दिल का दौरा;  दोनों की मौत - Maharashtra News Updates Man Shoots Wife Dead And Dies Soon  Afterwards Due To Heart

शहर के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित सूर्य नगर कॉलोनी में गुरुवार को पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान मिथुन (27) और उसकी पत्नी पोखन(23) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दतिया-झांसी क्षेत्र के निवासी थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पोखन पिछले 5-6 दिनों से सूर्य नगर कॉलोनी में रह रही थी, जबकि मिथुन घटना वाले दिन ही वहां पहुंचा था। आरोप है कि मिथुन ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और उसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार दोनों का विवाह लगभग 4-5 वर्ष पहले हुआ था और काफी समय से उनके बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। मृतक के भाई से फोन पर हुई बातचीत में भी पारिवारिक विवाद और मामला कोर्ट में लंबित होने की जानकारी मिली है। पुलिस इसी विवाद को घटना का प्रमुख कारण मानकर जांच कर रही है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा इस्तेमाल किए गए हथियार की जांच कराई जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई