जीरा में युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा-मेरी सारी पूंजी ले ली, तंग आ चुका था

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

जसविंदर सिंह वासी मक्खू ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसके चार दोस्तों ने उसकी सारी पूंजी यह कहकर ऐसी जगह लगा दी कि ये डबल होकर मिलेगी। जसविंदर ने आरोपियों के कहने पर उधार धनराशि उठाकर भी उन्हें दे दी।

Youth Commits Suicide by Shooting Himself in Zira

फिरोजपुर में मक्खू के गांव कुतबपुरा में एक व्यक्ति ने अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम लिखे हैं, जिन्होंने उसका पैसा देना था। पुलिस ने शव और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक जसविंदर सिंह वासी मक्खू ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसके चार दोस्तों ने उसकी सारी पूंजी यह कहकर ऐसी जगह लगा दी कि ये डबल होकर मिलेगी। जसविंदर ने आरोपियों के कहने पर उधार धनराशि उठाकर भी उन्हें दे दी। अब ना तो आरोपी धनराशि लौटा रहे थे और ना ही उसका फोन उठा रहे थे। इस बात से वह बहुत दुखी था।

जसविंदर ने उक्त चारों आरोपियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर सुसाइड नोट में लिखे हैं। ये भी लिखा है कि जिससे उसने उधारी ली है वे उसे माफ कर दें। वह उक्त चारों आरोपियों से बहुत तंग आ चुका था। उसके घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी। इसीलिए खुदकुशी करने का कदम उठाने पर मजबूर हुआ है।

 

Farheen
Author: Farheen