फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी: युवती ने वकील को दिखाए सुनहरे सपने, फिर ठग लिए 15.45 लाख रुपये

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Bareilly News: बरेली में एक वकील को फेसबुक पर युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवती ने उन्हें सुनहरे भविष्य के सपने दिखाए और फिर निवेश का झांसा देकर 15.45 लाख रुपये ठग लिए।

Bareilly News:फेसबुक पर युवती के जाल में फंसा युवक, गंवाए पांच लाख रुपये;  ऐसे हुआ ठगी का शिकार - Woman Cheated A Young Man Of Rs 5 Lakh In The Name Of

बरेली में वकील को एक युवती ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और दोस्ती कर ली। फिर सुनहरे भविष्य का सपना दिखाया और शेयर व क्रिप्टो करेंसी में उनके 15.45 लाख रुपये लगवा दिए। बाद में महिला ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया तो पता लगा कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

नवाबगंज इलाके के निवासी अधिवक्ता अजय प्रकाश ने साइबर क्राइम थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि इसी साल मार्च में कोमल अग्रवाल नाम से एक महिला ने उन्हें फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। अजय प्रकाश ने कोमल को फेसबुक से जोड़ लिया। कोमल अग्रवाल ने खुद को अजमेर का निवासी बताया और दोस्ती बढ़ाकर बात करना शुरू कर दिया। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए क्रिप्टो व शेयर बाजार में निवेश करने पर तगड़े मुनाफे का झांसा दिया।

कई बार ट्रांसफर कराई रकम 
कोमल ने रविंद्र भाटी नाम के युवक से संपर्क करा दिया। कोमल व रविंद्र ने मिलकर धीरे-धीरे अजय प्रकाश से 1544930 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद दोनों ने उनका नंबर ब्लॉक कर अपने नंबर बंद कर लिए। जानकारी करने पर पता लगा कि ठगी हो चुकी है। साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई