ईदगाह में किया सजदा अकीकत के साथ की नमाज अदा, मौलाना मुबारिक अली ने कराई इबादत, दुआ के लिए उठे हाथ

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ राजमार्ग पर स्थित ईदगाह पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार पूरी अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह में सुबह ईद की विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
जुमेरात के दिन ईदगाह पर मौलाना मुबारिक अली ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मौलाना ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात के साथ प्रशासनिक अफसरान पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए थे। नमाज के बादलोगों ने घरों में जाकर कुर्बानी की रस्म पूरी की और मेहमाननवाजी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। नमाज के दौरान एसडीएम नीरज शर्मा, तहसीलदार रजत कुमार, प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वाष्र्णेय, लेखपाल विवेक वाष्र्णेय, गौरव चैधरी, संजीव कुमार वाष्र्णेय, बलवीर सिंह, आदि सैकड़ो अकीकतमंद मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS