रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: कैंटर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत और एक गंभीर

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के नाम प्रवीन और रोहित बताए गए हैं। इस भीषण हादसे में घायल हुए तीसरे युवक की पहचान मनोज के रूप में हुई है।
Two Youths Dead, One Critically Injured Horrific Road Accident on Delhi-Jaipur Highway in Rewari

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक बाइक और कैंटर के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई