तिहरे हत्याकांड में रविवार को नया खुलासा हुआ है। मृतक की पत्नी ने अपने आरोपी देवर, सास और ससुर पर केस दर्ज करवाया है।

बिचपड़ी गांव के जघन्य तिहरे हत्याकांड में रविवार बेहद चौंकाने वाला मामले सामने आया। मृतक संदीप कुमार की पत्नी नेहा देवी ने अपने ही ससुर सतबीर, सास उषा व मुख्य आरोपी देवर अभिषेक पर प्राथमिकी दर्ज कर दी। यह कार्रवाई शहजादपुर थाना पुलिस ने हत्या की धारा 103(1) और 61 आपराधिक साजिश व आर्म्स एक्ट के तहत की है। आरोप लगाया कि जमीन का हिस्सा मांगने पर एक सोची-समझी पारिवारिक साजिश थी। इस हत्याकांड के बाद नेहा अपने मायके यानी गोविंदगढ़ चली गई थी।
मिट्टी बेचने के बाद पैसा नहीं लौटाया
बिचपड़ी गांव निवासी नेहा का आरोप है कि उनकी शादी 2 साल पहले संदीप के साथ हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि ससुर सतबीर देवर अभिषेक के साथ मिलकर अपनी जमीन व चाचा ससुर महिंद्र की जमीन से काफी पैसों में मिट्टी बेच दी थी। मिट्टी बेचने के बाद जो पैसा मिला था वह पैसा ससुर व देवर ने आपस में बांट लिया था। हमें व चाचा को हिस्सा नहीं दिया था। हिस्से की मांग कर रहे थे तो काफी बहस भी हुई थी। पूरा परिवार घर पर था। 23 मई को सास व ससुर कहने लगे की हम इस रोज-रोज के झगड़े से तंग आ चुके हैं। देवर अभिषेक एक दम से उनके पास से उठकर अपने हाथ में पिस्तौल लेकर गेट पर आया व गोलियां चला दीं।