सासनी में 31 मई को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियाँ तेज

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

वाष्र्णेय विकास राष्ट्रीय संगठन सासनी इकाई के बैनरतले आगामी इकत्तीस मई दिनरविवार को कस्बा के श्रीरामलीला मैदान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियाँ युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं।
शनिवार को यह जानकारी देते हुए इस संबंध में कार्यक्रम संयोजक व जिला संगठन मंत्री दीपेश वाष्र्णेय एवं कार्यक्रम सह संयोजक व नगर संगठन मंत्री श्रेयांश वाष्र्णेय ने संयुक्त रूप से बताया कि रक्तदान महादान के संकल्प के साथ आयोजित होने वाला यह शिविर रविवार, इकत्तीस मई दिन रविवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान करने और मानव सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान किया है। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए संगठन के नरेश वाष्र्णेय, वकील वाष्र्णेय, ममतेश वाष्र्णेय, हर्षित वाष्र्णेय, अधिवक्ता ध्रुव वाष्र्णेय, रिंकू वाष्र्णेय, श्रीमती रमा वाष्र्णेय, योगेश वाष्र्णेय, राजेश वाष्र्णेय, हिमांशु चैधरी, शंभू वाष्र्णेय, संतोष कुमार वाष्र्णेय, हिमांशु वाष्र्णेय, आलोक वाष्र्णेय, रजत वाष्र्णेय, कुनाल वाष्र्णेय, राहुल वाष्र्णेय, अभिनव वाष्र्णेय, संजय वाष्र्णेय, आदित्य वाष्र्णेय, बंशी वाष्र्णेय, अंशुल वाष्र्णेय, सहित सभी पदधिकारी और कार्रकर्ता जी-जान से जुटे हैं।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई