सड़क हादसे में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कोतवाली चैराहे के निकट एक वृद्ध महिला अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, सुसायत खुर्द निवासी करीब पैंसठ वर्षीय आशा देवी पत्नी नबाब सिंह दोपहर करीब बारह बजे किसी काम से पैदल सासनी आई थीं। बताते हैं कि जैसे ही वह सासनी कोतवाली चैराहे के पास पहुंचीं, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटनाके बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस 108 की मदद से घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने घायल महिला के परिजनों को हादसे की सूचना दी। घटना की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS