आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आज से दो दिन के लुधियाना दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री मान लुधियाना एयरपोर्ट पर केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर की उड़ान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों से बात करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा विधायक हाकम सिंह ठेकेदार, ब्लॉक प्रधान रमेश जैन समेत 20 आप नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। गौरतलब है कि 15 मई को एयरपोर्ट से उड़ानों के शुभारंभ समागम से आम आदमी पार्टी ने किनारा कर लिया था।
वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आज से दो दिन के लुधियाना दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री मान लुधियाना एयरपोर्ट पर केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। केजरीवाल लुधियाना में पार्टी संगठन के साथ अहम बैठक करेंगे। इस दाैरान 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन होगा।