पीड़िता प्रिय देवी ने बताया कि वह दुकान से काम खत्म कर अपने बच्चे के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बच्चा व मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

जालंधर के वार्ड नंबर 84 में थाना मकसूदां से महज 600 मीटर दूरी पर स्नैचिंग की बड़ी वारदात उस समय नाकाम हो गई, जब एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए नकाबपोश लुटेरों का डटकर सामना किया।
पीड़िता प्रिय देवी ने बताया कि वह दुकान से काम खत्म कर अपने बच्चे के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बच्चा व मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, लेकिन प्रिय देवी ने हिम्मत नहीं हारी और बहादुरी से मुकाबला करते हुए अपने बच्चे की जान बचा ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही थाना-1 के प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाबा दादा मल इलाके में हुई इस घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।