Punjab Weather: फिरोजपुर में तेज आंधी से गिरी दीवार, माैत पर अफसोस जताने पहुंचे 25 लोग जख्मी; आज भी अलर्ट

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

मौसम विभाग ने शनिवार से पांच दिनों के लिए पंजाब में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
Punjab Weather Alert for rain strong winds today heatwave for five days with temperatures rising

बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी और वहां पर लोग एक जगह बैठकर अफसोस कर रहे थे। रात को अचानक तेज आंधी आने से  दीवार वहां बैठे लोगों के ऊपर गिर गई। इसमें 25 लोग जख्मी हो गए। क्षेत्र के अलग-अलग अस्पतालों में जख्मियों को दाखिल करवाया गया हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पंजाब में तेज हवा-बरसात का अलर्ट

वहीं पंजाब में आज 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। वीरवार को न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का और मुक्तसर जिलों में शुक्रवार को तेज हवा और बरसात का अलर्ट जारी किया है।

शनिवार से पंजाब में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने शनिवार से पांच दिनों के लिए पंजाब में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

पंजाब के तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के नजदीक दर्ज किया गया। पंजाब में 42.7 डिग्री के तापमान के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। पंजाब में सबसे कम 18 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज हुआ।

अमृतसर का अधिकतम पारा 38,0 डिग्री, लुधियाना का 38.4 डिग्री, पटियाला का 40.4 डिग्री, पठानकोट का 37.6 डिग्री, एसबीएस नगर का 37.5 डिग्री, फाजिल्का का 40.9 डिग्री, फिरोजपुर का 38.8 डिग्री, होशियारपुर का 36.8 डिग्री और रूपनगर का 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 20.3 डिग्री, लुधियाना का 19.8 डिग्री, पटियाला का 21.8 डिग्री, पठानकोट का 20.3 डिग्री, बठिंडा का 24.4 डिग्री, फिरोजपुर का 22.2 डिग्री, होशियारपुर का 18.1 डिग्री दर्ज किया गया।

फिरोजपुर में आंधी से दीवार गिरी, 25 जख्मी

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई