शुकराना यात्रा का तीसरा दिन: बठिंडा में भाजपा पर बरसे सीएम, कहा-बंगाल में BJP की सरकार बनते ही हुआ बुरा हाल

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

शुकराना यात्रा सुबह 10 बजे बठिंडा से शुरू होकर शाम को संगरूर में संपन्न होगी।

Shukrana Yatra third day Bathinda Sangrur CM Bhagwant mann at Takht sri Damdama Sahib

मुख्यमंत्री भगवंत मान की शुकराना यात्रा का आज तीसरा दिन है। जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट अमेंडमेंट 2026 के लागू होने के बाद सीएम पूरे पंजाब में यात्रा कर रहे हैं।

यात्रा के दाैरान बठिंडा में मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। शहर के अमरीक सिंह रोड पर लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद वहां पर बुरा हाल हो चुका है। मान ने कहा कि पंजाब में कुछ पार्टियां आपसी भाईचारक सांझ को तोड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन पंजाब के लोग बहुत समझदार हैं। फिर भी राज्य के लोग ऐसी पार्टियों से सचेत रहें। मान ने कहा कि परमात्मा ने उन्हें हिम्मत दी, जिस कारण वे बेअदबी का इंसाफ देने के लिए कानून बनाने में कामयाब हुए।

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई