बरेली के सिविल लाइंस स्थित जिस अल्टीमेट फिटनेस जिम के ट्रेनर को लेकर कई खुलासे हुए हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि जिम में दोनों भाइयों ने खुफिया कैमरे लगा रखे थे। इन कैमरों के जरिये भी वे महिलाओं के वीडियो बनाने के बाद उनको पेन ड्राइव और मोबाइल फोन में ले लिया करते थे। इनके जरिये भी महिलाओं को ब्लैकमेल करते थे।

बरेली के सिविल लाइंस स्थित जिस अल्टीमेट फिटनेस जिम में प्री-वर्कआउट ड्रिंक में महिलाओं को नशा देकर यौन शोषण किया जा रहा था, वह एक जनप्रतिनिधि के भाई के भवन में संचालित है। जांच में चीजें स्पष्ट हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
जनप्रतिनिधि के भाई ने इस कॉमर्शियल भवन का निर्माण कराने के बाद किराये पर उठा दिया है। इधर, आरोपी जिम संचालक अकरम और उसके भाई आलम के मोबाइल फोन से बड़े घरों की कई महिलाओं के वीडियो भी मिले हैं।
अखिल भारत हिंदू महासभा ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन ने जिले के जिमों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संचालकों के पुलिस सत्यापन की मांग की। महासभा ने जिमों में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाओं और जिम जिहाद का आरोप लगाया है।