बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और अचानक दुकान पर गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

झज्जर की लालचंद कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मेडिकल की दुकान पर बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना के समय दुकान के अंदर मालिक अनिल और उनके पार्टनर हरीश काम कर रहे थे। गनीमत रही कि दोनों इस हमले में बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और अचानक दुकान पर गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं। दुकान पर लगे स्टील के दरवाजे पर भी गोली लगने के स्पष्ट निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।