सासनी में कोतवाली प्रभारी ने चलाया चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों और कबाड़ियों की दुकानों पर संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कोतवाली प्रभारी श्रीमती प्रवीन चैधरी ने होटल-ढाबों और कबाड़ियों की दुकानों पर, विशेष चैकिंग अभियान चलाया, साथ ही अधीनस्थों एवं होटल एवं ढाबा संचालकों को संदिग्धों पर नजर रखने के दिए निर्देश दिए।
शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोतवाली प्रभारी विपिन चैधरी ने भारी पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान उन्होंने कस्बे और आसपास के होटल व ढाबों का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी ने ढाबा संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में सार्वजनिक स्थानों या ढाबों पर मदिरापान न कराया जाए, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस टीम ने क्षेत्र की कबाड़ की दुकानों की भी जांच की। पुलिस ने कबाड़ियों के लाइसेंस चेक किए और उन्हें कड़ाई से निर्देशित किया कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध सामान बेचने आता है, तो उसकी सूचना तत्काल थाने के सीयूजी नंबर पर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं, दो दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप डॉक्टर के कथित उपचार से हुई मासूम की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने क्लीनिकों का भी जायजा लिया। पुलिस टीम ने विभिन्न डॉक्टरों के क्लीनिकों पर जाकर उनके नाम और मोबाइल नंबर नोट किए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा का अटूट भरोसा दिलाया। उन्होंने जनता से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत इलाका पुलिस को दें ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। इस अभियान के दौरान कस्बा इंचार्ज एसआई दीपक शुक्ला समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई