सासनी में संगठन विस्तार, विजय शर्मा (बैंजू पंडित) बने जिलाध्यक्ष , राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने हाथरस में दी नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इसी क्रम में युवा और जुझारू नेता विजय कुमार शर्मा उर्फ बैंजू पण्डित को हाथरस का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इसे लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। बैंजू पण्डित के मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके निज निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और पार्टी आलाकमान के इस निर्णय का स्वागत किया।संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्पइस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा, ष्मेरा मुख्य लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जिले में संगठन की जड़ों को मजबूत करना है।ष्ये रहे मौजूदस्वागत समारोह के दौरान मुख्य रूप से मोहित बजरंगी, भोले भैया, पवन, आकाश, रोशन, गणेश, सचिन, करन और काना सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बैंजू पण्डित के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

 

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई