Ghaziabad Fire: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; दमकल विभाग की टीम मौके पर

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

इंदिरापुरम के गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने पर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।

Ghaziabad Fire:सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; दमकल विभाग की  टीम मौके पर - A Fire Broke Out In A Flat In A Society In Indirapuram - Amar  Ujala

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरी सोसाइटी में हड़कंप मचा दिया। आग की लपटें इतनी ऊंची है कि आसमान में काले धुएं का गहरा गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय जब लोग अपने रोज के कार्यों में व्यस्त थे, तभी सोसाइटी के एक फ्लैट से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली है। तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत मोर्चा संभाला। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सोसाइटी के अन्य फ्लैट्स को खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग को फैलने से रोकने और उसे बुझाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आग को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से देखा जा सकता है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। राहत की बात ये है कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।  प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस और फायर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही सोसाइटी में सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई