आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष को विदेश से रंगदारी की कॉल, शगनप्रीत के नाम से धमकी

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

डीएसपी पायल हरमनदीप सिंह चीमा ने कहा कि पुलिस ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। विदेश बैठा आरोपी फोन कर रहा है जिसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है

Khanna Senior Vice President of Punjab Commission Agents Association Receives Extortion Call

खन्ना में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश प्रीत सिंह जल्ला को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जल्ला को व्हाट्सऐप कॉल और ऑडियो मैसेज के जरिए रंगदारी की मांग की जा रही है।

आरोप है कि विदेश में बैठा शगनप्रीत सिंह लगातार फोन कर उन्हें धमका रहा है। इससे पहले इसी गिरोह ने गैंगस्टर नेटवर्क के जरिए भी धमकियां दिलवाई थीं और पायल अनाज मंडी के एक आढ़ती से करीब एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस केस में पुलिस ने शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर सिंह को गिरफ्तार किया तो धमकियां देने का सिलसिला तेज हो गया। आढ़ती की दुकान पर फायरिंग की गई। अब अविनाश प्रीत सिंह जल्ला को फोन करके धमकियां दी जा रही हैं।

डीएसपी पायल हरमनदीप सिंह चीमा ने कहा कि पुलिस ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। विदेश बैठा आरोपी फोन कर रहा है जिसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अविनाश प्रीत जल्ला की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। एक गनमैन उन्हें दिया गया है। पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई