प्रीति सुसाइड केस: मायका पक्ष ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- दूसरी लड़की से बात करता था राहुल

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

राहुल ने कहा कि वह अपनी पत्नी को नुकसान पहुंचाने की कल्पना भी नहीं कर सकता। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष ने बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया और अब उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश रच रहे हैं।
Better ways to prevent suicide

28 वर्षीय प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक ओर जहां मृतका के मायके पक्ष ने पति राहुल शर्मा पर मारपीट और जबरन जहर देने के आरोप लगाए हैं। वहीं, दूसरी ओर आरोपी पति राहुल सामने आया है और उसने अपने संबंधों को सामान्य बताते हुए कई बातें पुलिस के सामने रखी हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राहुल शर्मा का कहना है कि उसके और प्रीति के बीच संबंध सामान्य थे। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले ही दोनों ने अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई थी। इसके अलावा सुसाइड से तीन दिन पहले ही दोनों कश्मीर से घूमकर लौटे थे, जहां उन्होंने अच्छा समय बिताया और एक-दूसरे के साथ वीडियो भी बनाए। राहुल के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन भी किए थे। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे झगड़े होते रहते थे, लेकिन कोई बड़ा विवाद नहीं था।

घटना के दिन का जिक्र करते हुए राहुल ने बताया कि 23 अप्रैल को वह प्यारा चौक पर अपनी गोलगप्पे की स्टॉल पर काम कर रहा था। तभी उसके बेटे का फोन आया कि मां की तबीयत खराब है। इस पर उसने अपने साले को घर भेजा। साले ने फोन कर बताया कि प्रीति की हालत गंभीर है। इसके बाद राहुल घर पहुंचा और प्रीति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया और फिर मुलाना के एमएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

राहुल ने कहा कि वह अपनी पत्नी को नुकसान पहुंचाने की कल्पना भी नहीं कर सकता। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष ने बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया और अब उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश रच रहे हैं। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने राहुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रीति की मां मीना देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 16 अप्रैल 2016 को यमुनानगर निवासी राहुल शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही राहुल अक्सर प्रीति के साथ मारपीट करता था और किसी अन्य युवती से फोन पर बात करने को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

मीना देवी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले प्रीति का फोन आया था, जिसमें वह रो रही थी और उसने बताया कि राहुल ने उसके साथ मारपीट की है। प्रीति के भाई शिवम ने भी आरोप लगाया कि शादी की सालगिरह के दिन भी राहुल ने प्रीति को पीटा था और उसे मायके वालों से बात करने से रोकता था। मायका पक्ष का आरोप है कि या तो प्रीति को जबरन जहर दिया गया या फिर वह पति की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाने को मजबूर हुई। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई।

पुलिस ने प्रीति की मां की शिकायत पर राहुल शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई