Hamirpur Road Accident: एनएच-34 पर डंपर और मारूति वैन की टक्कर, चार बरातियों की मौत, तीन की हालत नाजुक

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Hamirpur News: एनएच-34 पर छिरका के पास डंपर और मारुति वैन की टक्कर में चार बरातियों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। बरात कुरारा के डामर गांव से महोबा जा रही थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Hamirpur Road Accident: Dumper and Maruti Van Collide on NH-34; Four Wedding Guests Dead, Three in Critical Co

हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास सोमवार देर रात डंपर और मारूति वैन की आमने-सामने टक्कर में चार बरातियों की मौके हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मौदहा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कुरारा थानाक्षेत्र के ग्राम डामर से कुशवाहा समाज की बरात कबरई थानाक्षेत्र के ग्राम खड्डी पहरा (महोबा) जा रही थी। बरात में शामिल कुछ लोग मारूति वैन से जा रहे थे। जैसे ही वाहन छिरका के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए और उर्दना निवासी मोहन (20), तिंदुही निवासी आशीष (30), डामर निवासी कमलेश और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

ये लोग हुए हैं घायल
वहीं रोहित (19) निवासी तिंदुही, दिलीप (24) निवासी उर्दना और बाबूजी निवासी डामर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे ने बताया कि छिरका के पास मारूति वैन और डंपर के बीच टक्कर हुई है, जिसमें चार लोगों की माैत हुई है और तीन लोग घायल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई