गुरदासपुर में नीले रंग की पिन लगी वस्तु देख मची अफरा-तफरी, गीता भवन रोड सील; सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

अशोका चिप्स के पास काम करने वाले कर्मचारी राहुल ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वहां एक संदिग्ध वस्तु फेंक दी थी। जब उसने इसे देखा तो वस्तु नीले रंग की थी और उस पर पिन जैसी संरचना लगी हुई थी जिससे वह बम जैसी प्रतीत हो रही थी।

Panic in Gurdaspur After Discovery of Object with Blue Pin Security Agencies on Alert

गुरदासपुर के गीता भवन रोड इलाके में संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार अशोका चिप्स के पास काम करने वाले कर्मचारी राहुल ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वहां एक संदिग्ध वस्तु फेंक दी थी। जब उसने इसे देखा तो वस्तु नीले रंग की थी और उस पर पिन जैसी संरचना लगी हुई थी जिससे वह बम जैसी प्रतीत हो रही थी। इसके बाद उसने तुरंत अपने मालिक अटल को जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी और एहतियात के तौर पर आसपास नाकाबंदी कर दी गई। लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।

एसपीडी दविंदर कुमार चौधरी ने बताया कि संदिग्ध वस्तु की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इसमें कोई खतरा है या नहीं। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों से अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई