पुलिस टीम पर हमले के दौरान हुए पथराव से गांव नौगवां अर्जुनपुर में भगदड़ मच गई। लोगों ने अपने घरों के खिड़की दरवाजे बंद कर दिए। इसकी सूचना पर भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और गांव छावनी बन गया। देर रात गांव में धरपकड़ चल रही थी।

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के गांव नौगवां अर्जुनपुर में 26 अप्रैल दोपहर उस समय भारी बवाल हो गया जब अदालत से वारंट जारी होने के बाद वांछित मेहंदी हसन को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। दरोगा से पिस्टल, हैंडसेट और मोबाइल छीन लिया। घटना में दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। बाद में कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और चार महिलाओं सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 24 नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उप निरीक्षक महेश चंद्र ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि शहर के स्वर्ण जयंती नगर की कावेरी कॉलोनी निवासी विनीत कुमार वार्ष्णेय ने मेहंदी हसन के खिलाफ गांव में खरीदे गए प्लॉट पर कब्जा करने और रंगदारी मांगने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। मामला अदालत में विचाराधीन है, अदालत से आरोपी के वारंट जारी हो गए थे। पथराव में दरोगा महेश चंद्र, सिपाही दीपक कुमार और पवन कुमार घायल हो गए।
सीओ प्रथम नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चार महिलाओं सहित 18 को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से छीनी गई दरोगा की पिस्टल, मोबाइल और हैंडसेट बरामद कर लिया गया है।
पथराव से मची भगदड़, लोगों ने बंद किए घरों के खिड़की दरवाजे, गांव बना छावनी
पुलिस टीम पर हमले के दौरान हुए पथराव से गांव नौगवां अर्जुनपुर में भगदड़ मच गई। लोगों ने अपने घरों के खिड़की दरवाजे बंद कर दिए। इसकी सूचना पर भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और गांव छावनी बन गया। देर रात गांव में धरपकड़ चल रही थी।
इसी गांव में कुछ साल पहले कुख्यात बबलू को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भी हमला हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों में मेहंदी हसन,अदिहसन, सलमान,अरमान, इकरार, सलाउद्दीन, अबरार पुत्र महीउद्दीन, गुफरान, अकील अहमद,आमिर, रिजवान, अबरार पुत्र जमील अहमद, भुट्टों, दिलशाद, तबस्सुम पत्नी आमिरखां,जैतुन पत्नी सरफुद्दीन,नजमा पत्न साजिद,सना पुत्री साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मेहंदी हसन,आमिर के खिलाफ एक-एक मामला थाना रोरावर में दर्ज है।
दरोगा महेश चंद्र ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि भीड़ में शामिल मेहंदी हसन ने चिल्लाते हुए कहा- आज जान से मार दो..। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने पर वीडियो बनाई तो मेहंदी हसन ने दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनकर उनके ऊपर तान दी। इसके बाद भी मेहंदी हसन ने अरमान और सलाउद्दीन से कहकर मुझे पीछे से पकड़कर मेरा सरकारी फोन तथा हैंडसेट छीन लिए। प्रभारी निरीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर हैंडसेट व सरकारी फोन वापस लिया।
गांव छोड़कर भागे आरोपी
इसके अलावा मौके से भागे नामजद आरोपियों में मुकीम पुत्र यामीन, आबिद पुत्र अब्दुल गफ्फार, आजाद पुत्र जमीरुद्दीन, आदिल पुत्र अब्दुल गफ्फार, गूंगा पुत्र यामीन, नदीम पुत्र इकराम, आरिफ पुत्र अब्दुल गफ्फार, नवाबुद्दीन पुत्र अल्ला राजी, दानिश पुत्र नवाबुद्दीन, मकसूद पुत्र शमशाद, हैदर पुत्र सुलेमान, मैरिस पत्नी अजहर उर्फ इमरान, सहीदन पत्नी नजमुद्दीन, पिंकी पत्नी गूंगा, नजमा पत्नी साजिद, मलिका पत्नी सलीमुद्दीन, इमरान पुत्र उस्मान, मुन्नी पत्नी इरशाद, शाकिर पुत्र इब्राहीम आदि 20 लोग शामिल हैं। रिपोर्ट में गांव के 150 से 200 लोग अज्ञात बताए गए हैं।