पार्टी के पंजाब महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाया कि वह आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अमित शाह ने राघव चड्ढा को आप सांसद तोड़कर लाने पर केंद्रीय मंत्री बनाने का आश्वासन दिया है।

आम आदमी पार्टी ने अपने ही राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को घेरा है। पार्टी के पंजाब महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने आम आदमी पार्टी तोड़ने की साजिश
उन्होंने दावा किया कि अमित शाह जल्द ही राघव चड्ढा से एक नई सियासी पार्टी का गठन करवाने वाले हैं।
पन्नू ने चड्ढा पर आरोप लगाया कि वह आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अमित शाह ने राघव चड्ढा को आप सांसद तोड़कर लाने पर केंद्रीय मंत्री बनाने का आश्वासन दिया है। ईडी की रेड के जरिये सांसद पर राघव चड्ढा की पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया जाता है।
पन्नू ने कहा कि राघव चड्ढा को आप ने सांसद बनाया पर राघव ने पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा। उन्होंने कहा कि पंजाबी जब प्यार करते हैं तो पूरे दिल से करते हैं। वे गद्दारों को सबक सिखाना भी जानते हैं। पन्नू ने अमित शाह और राघव चड्ढा को चेतावनी दी कि पंजाबियों से दुश्मनी मत लो बड़ी महंगी पड़ेगी।

