बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त करवाई कर हेरोइन की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई सीमा से सटे इलाके में की गई, जहां से 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सीमा के रास्ते नशीले पदार्थों की खेप लाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना भिंडी सैदां की पुलिस और बीएसएफ की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान सीमा के पास खेतों से हेरोइन बरामद की गई।
बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है। मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी। साथ ही, सीमा पार से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।