नूरां सिस्टर्स में विवाद: थाने पहुंचा मामला, ज्योति के खिलाफ शिकायत दर्ज; जानें आखिर क्या है पूरा मामला?

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब की सूफी गायिका नूरां सिस्टर्स के परिवार में उस समय विवाद गहरा गया जब पिता गुलशन मीर की दोनों किडनी खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Jalandhar Punjabi Sufi Singer Nooran Sisters controversy update | Jalandhar  News | Jalandhar Police | Jyoti Nooran

पंजाब की मशहूर सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स ज्योति नूरां और सुल्ताना नूरां के परिवार में उस समय विवाद गहरा गया जब उनके पिता गुलशन मीर की दोनों किडनी खराब होने के बाद उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करीब 2-3 महीने पहले शुरू हुए इलाज के दौरान परिवार की ओर से आर्थिक मदद के लिए एक स्कैनर (क्यूआर कोड) भी जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि इस स्कैनर को लेकर ज्योति नूरा नाराज चल रही थीं।

आरोप है कि उनके पति उस्मान ने ज्योति के भाई साहिल मीर की एक लड़की के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और कथित तौर पर धमकी भी दी। इस घटनाक्रम के बाद साहिल मीर ने अपनी मां और छोटी बहन को पूरी बात बताई।

मामला बढ़ने पर गुलशन मीर की पत्नी ने थाना डिवीजन नंबर 5 में ज्योति नूरा और उनके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मां का कहना है कि उनका बेटा डिप्रेशन में है और अगर उसे कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदारी ज्योति और उनके पति पर होगी। पुलिस को दी गई शिकायत में दोनों के नाम शामिल किए गए हैं।

वहीं, परिवार के अन्य सदस्य पिता के इलाज में जुटे हैं। सबसे छोटी बेटी रितु नूरा अपने पति के साथ अस्पताल में रहकर सेवा कर रही है, जबकि सुलताना नूरा भी इलाज के लिए आर्थिक सहयोग भेज रही हैं। आरोप है कि ज्योति नूरा पिछले कई महीनों से न तो अपने पिता से मिलने आईं और न ही परिवार से संपर्क में हैं। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई