UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कल शाम चार बजे होगा घोषित, जारी की गई तिथि

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

UP Board Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का रिजल्ट बृहस्पतिवार 23 अप्रैल को सायं चार बजे घोषित किया जाएगा। इसकी जानकारी यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने दी।

UP Board Result 2026 Updates when will class 10th 12th results declared  upsm inter marksheet download process | UP Board Result 2026 Updates:  कॉपियों की चेकिंग पूरी, कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का रिजल्ट बृहस्पतिवार 23 अप्रैल को सायं चार बजे घोषित किया जाएगा। इसकी जानकारी यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने दी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल (10वीं) में 27,50,945 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिनमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं हैं। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) में 24,79,352 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं शामिल हैं।

बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। 12वीं कक्षा के नतीजे स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के अनुसार भी घोषित किए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। 

चार अप्रैल को पूरा हो गया था मूल्यांकन

माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन चार अप्रैल को पूरा हो गया था। मूल्यांकन के दौरान करीब एक लाख 10 हजार परीक्षकों के द्वारा यूपी बोर्ड की दो करोड़ 75 लाख काॅपियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन कार्य प्रदेश के 254 केंद्रों पर 18 मार्च से शुरू होकर चार अप्रैल को समाप्त हुआ। इस वर्ष काॅपियों के मूल्यांकन में अलीगढ़ जिले में काॅपियों के परीक्षण के दौरान प्रयागराज जिले के एक स्कूल में सामूहिक नकल कराए जाने के मामले का खुलासा हुआ। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सख्त आदेश दिया था कि जिन काॅपियों में नोट पाए जाएंगे, उनकी जांच नहीं की जाएगी।

एआई कैमरों से की गई निगरानी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी। प्रदेश में 222 अतिसंवेदनशील और 683 संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए थे। करीब एक हजार संदिग्धों के मोबाइल नंबर एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों के सर्विलांस पर थे। प्रयागराज समेत 20 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर भी लगाए गए थे।

इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल पंजीकृत रहे। प्रदेश के 75 जिलों में कुल 8033 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया।

एसटीएफ ने प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा सहित 18 जिलों में करीब 1000 से अधिक स्कूल संचालकों, प्रधानाचार्यों, गाइड विक्रेताओं, शिक्षकों व अन्य संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ले लिए।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई