Brutal Murder: ‘बेटी भूखी क्यों गई?’ इस बात पर हैवान बना पिता, नहा रही पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, ऐसा था मंजर

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Banda News: बगेहटा में खाना न बनने और बेटी के भूखे पेट कोचिंग जाने से नाराज पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

Banda Brutal Murder Enraged over food not being prepared husband kills wife with an axe accused absconding

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में खाना न बनने और बिना खाना खाए बेटी कोचिंग जाने को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ। बात बढ़ने पर पति ने नहाते समय पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

वहीं, बेटी जब कोचिंग से घर वापस लौटी तो, मां का लहूलुहान शव पड़ा देखकर चीख पड़ी। तब गांव वालों को घटना की जानकारी हुई। वहीं, आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है। बगेहटा निवासी 48 वर्षीय सरीफन के घर में आए दिन विवाद होता था।

बेटी के बिना खाना खाए जाने से हुआ विवाद
सोमवार सुबह खाना न बनने और बेटी के बिना खाना खाए कोचिंग जाने से नाराज पति मोबीन शेख का पत्नी सरीफन से विवाद हो गया। इसके बाद कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मोबीन ने अपना आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी उठा लाया।

पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार 
इसके बाद नहा रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कोचिंग से घर लौटी छोटी बेटी ने मां को लहूलुहान हालत में देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसी बीच आरोपी पति मौके से फरार हो चुका था। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

आरोपी की तलाश के लिए लगाई गई हैं टीम
मृतका के पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी बेटे मुंबई में काम करते हैं, जबकि घर पर केवल एक छोटी बेटी ही रहती थी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीम लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई