Haryana:जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के खिलाफ हिसार में केस दर्ज, GJU कुलपति कार्यालय के गेट को तोड़ने की कोशिश

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय गुरुवार को भारी हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति कार्यालय का गेट तोड़ने की कोशिश की, गमले तोड़े और पुलिस से धक्का-मुक्की की। इस मामले में हिसार सिटी थाना में दिग्विजय चौटाला समेत जजपा के कई पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
Haryana:जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के खिलाफ हिसार में केस दर्ज, Gju कुलपति  कार्यालय के गेट को तोड़ने की कोशिश - Case Registered Against Jjp Leader Digvijay  Chautala In ...

जन नायक जनता पार्टी युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के खिलाफ हिसार के सिटी थाना में केस दर्ज किया गया है। पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों पर भी केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने रात के समय कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। दिग्विजय चौटाला सहित अन्य लोगों के खिलाफ जीजेयू प्रशासन ने शिकायत दी थी। वहीं, इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला 11.30 बजे मीडिया से रूबरू होंगे।

बता दें कि दिग्विजय सिंह चौटाला के संवाद में वीरवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के छात्रों को जाने से रोकने पर टकराव के हालात पैदा हो गए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति कार्यालय में एक घंटे तक हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति कार्यालय के गेट को तोड़ने की कोशिश की। गमले टूट गए। दिग्विजय चौटाला प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ गेट के पास धरने पर बैठ गए। दिग्विजय ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए महिला पुलिस की तैनाती पर सवाल उठाया।

जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने बताया कि जीजेयू में छात्र संवाद आयोजित करने के लिए उन्होंने जीजेयू प्रशासन से अनुमति मांगी थी लेकिन प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद यह कार्यक्रम यादव धर्मशाला में आयोजित किया गया। जब विद्यार्थियों को जीजेयू परिसर से बाहर नहीं आने दिया गया तो दिग्विजय चौटाला कुछ छात्रों के साथ परिसर में दाखिल हो गए और कुलपति कार्यालय का घेराव किया।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जब तक कुलपति छात्रों की आवाज नहीं सुनेंगे तब तक हम धरने से नहीं उठेंगे। हंगामा बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को गेट धकेलने से रोका जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही।

हम जवाब मांगने आए तो ये लोग कुर्सी छोड़ कर भाग गए
दिग्विजय सिंह चौटाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज भाजपा के एजेंट की हालत इतनी कमजोर और भगोड़े जैसी हो गई है कि जब हम जवाब मांगने पहुंचे तो ये लोग अपनी कुर्सी छोड़कर भाग गए। उन्होंने कहा कि कुलपति को छात्रों के सवालों और उनके आका मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी जवाब देना होगा। हम राज्यपाल से मिलकर विश्वविद्यालयों में हो रही बदहाली, भ्रष्टाचार, लूट और जातिवाद से संबंधित भेदभाव को उजागर करेंगे। दरवाजे तोड़ने से कोई फायदा नहीं, हम इनकी सभी कारगुजारियों के दरवाजे खोलेंगे।

27 अप्रैल को जीजेयू में प्रदर्शन करेंगे
जजपा नेता दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में इनसो कार्यकर्ताओं की ओर से कुलपति कार्यालय पर की गई तोड़फोड़ दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। 5 अगस्त 2019 को इनसो फाउंडेशन-डे के लिए जीजेयू के सीआरएस सभागार को लिया गया था। इसमें सभागार में काफी नुकसान हुआ था। इस पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था। आज तक यह जुर्माना अदा नहीं किया गया। नियमानुसार जुर्माने की अदायगी तक सभागार नहीं देंगे। प्रदर्शन के नाम पर कुछ लोग गुंडागर्दी करने पहुंचे थे। वे कोई डिमांड तक देकर नहीं गए हैं। इसमें विश्वविद्यालय नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -नरसी राम बिश्नोई, कुलपति, जीजेयू।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई