मई में होगी दूसरी परीक्षा, सुधार का मौका नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत बोर्ड ने इस वर्ष दो बार परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था की है। फरवरी-मार्च में 10वीं का एग्जाम आयोजित हुआ था जिसके बाद अब दूसरी परीक्षा मई के मध्य शुरू होगी। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या जिनकी कंपार्टमेंट आई है वे इस परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) भरने की प्रक्रिया 16 अप्रैल से मात्र 5 दिनों के लिए खुलेगी। बता दें कि हरियाणा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का मुख्य क्षेत्रीय कार्यालय पंचकूला में स्थित है। यह कार्यालय हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कार्यों को भी संभालता है। इन पांच तरीकों से देख सकते हैं अपना रिजल्ट सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने अंक कई आसान तरीकों से देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट, DigiLocker और UMANG एप जैसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर छात्र SMS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन पांच तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं: आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से (cbse.gov.in, results.cbse.nic.in) डिजिलॉकर एप या वेबसाइट पर (results.digilocker.gov.in) उमंग एप के जरिए (umang.gov.in) एसएमएस के माध्यम से आईवीआरएस (कॉल के जरिए) इन सभी माध्यमों को इस तरह तैयार किया गया है कि छात्र आसानी से और जल्दी अपना रिजल्ट देख सकें।

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हिसार के कबीर छात्रावास में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में रेणु भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की संसद नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से देश में एक नया इतिहास रचने के करीब है।
Women's Commission Chairperson States: Obscene Content Being Served in the Name of Entertainment in Haryana

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि हरियाणा में मनोरंजन के नाम पर परोसी जा रही अश्लील सामग्री और भ्रामक जानकारी पर नकेल कसी जाएगी। अश्लील गाने, अश्लील सामग्री, आपत्तिजनक रील और वीडियो बनाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई कराई जाएगी। महिला आयोग ने आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत प्रभाव से हटाने के लिए एक विभाग या नोडल अधिकारी की नियुक्ति के लिए सीएम नायब सिंह सैनी से अनुरोध किया है। महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री को सहन नहीं किया जाएगा।

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत पदयात्रा की अगुवाई करने बुधवार को हिसार पहुंचीं महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने राजगढ़ रोड स्थित कबीर छात्रावास में मीडिया से बातचीत की। महिला आयोग अब समाज में सुधार के लिए कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगा। अब केवल माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, बल्कि गलत काम करने वालों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अश्लील गानों पर रोक लगाने को लेकर नियम बनाए जाएंगे।

कलाकारों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी
महिलाओं- युवतियों में भी नशे की बढ़ती लत के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने एक एनजीओ से पानीपत के एक गांव में सर्वे करवाया है। इसमें सर्वे में बच्चों ने अच्छे और बुरे अनुभव बताए हैं। बच्चों ने बताया कि गांव में बड़े-बुजुर्ग जुआ खेलते हैं। गांव के बुजुर्ग शराब पीने ठेकों पर जाते हैं। बच्चों ने जो देखा वो सीख रहे हैं। संगत का बहुत असर होता है। परिवार के लोगों को बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। मासूम शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि देहरादून मामले में वहां की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसी मामले में मासूम शर्मा को समन भेजकर चंडीगढ़ पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कलाकारों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

देश एक नया इतिहास रचने के करीब : रेणु भाटिया
कबीर छात्रावास में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में रेणु भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की संसद नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से देश में एक नया इतिहास रचने के करीब है। लोकतांत्रिक संरचना में महिलाओं को आरक्षण देने की जरूरत दशकों से हर कोई महसूस कर रहा था। इस विमर्श को करीब 4 दशक बीत गए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में महिला नेतृत्व का एक बेहतरीन उदाहरण पंचायती राज संस्थाएं भी हैं। आज भारत में 14 लाख से अधिक महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में सफलतापूर्वक काम कर रही हैं। लगभग 21 राज्यों में तो पंचायतों में उनकी भागीदारी करीब-करीब 50 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

priya singh
Author: priya singh