IPL 2026: पंजाब के कृष भगत मुंबई इंडियंस टीम में शामिल, मंत्री मोहिंदर भगत के भतीजे को मिला माैका

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

कृष भगत पिछले दो वर्षों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2026 के डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला और प्री-सीजन के दौरान सपोर्ट बॉलर के रूप में टीम के साथ जुड़े रहे।

IPL 2026 Punjab Krish Bhagat Joins Mumbai Indians Minister Mohinder Bhagat

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 से पहले टीम में अहम बदलाव किया है। स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पंजाब के युवा तेज गेंदबाज कृष भगत को टीम में शामिल किया गया है।

आईपीएल की ओर से जारी बयान में पुष्टि की गई कि 21 वर्षीय कृष भगत को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर साइन किया गया है। दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज भगत पंजाब के लिए 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मुकाबले खेल चुके हैं। वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

कृष भगत पिछले दो वर्षों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2026 के डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला और प्री-सीजन के दौरान सपोर्ट बॉलर के रूप में टीम के साथ जुड़े रहे। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि भगत गेंदबाजी आक्रमण में संतुलन लाने के साथ अतिरिक्त ऑलराउंड विकल्प भी देंगे। कृष जालंधर से विधायक और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का भतीजा है।

Farheen
Author: Farheen