मोगा में दुकानदार की गोली मारकर हत्या: स्कॉर्पियो में लाश, मिल रही थी धमकियां, सुरक्षा के लिए गनमैन मिला था

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गैरी के रूप में हुई है, जो धर्मकोट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता था।

Shopkeeper shot died in Moga his dead body found in car

मोगा-जालंधर रोड पर गांव चौधरीवाला के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक गारमेंट दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गैरी के रूप में हुई है, जो धर्मकोट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था।

जानकारी के अनुसार, गैरी सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे थे और अपने भाई को यह कहकर निकले कि वह अपनी स्कॉर्पियो धुलवाने जा रहे हैं। काफी समय तक फोन न उठाने पर परिजनों को शक हुआ। इसके बाद गैरी की गाड़ी की जीपीएस लोकेशन ट्रैक की गई, जो मोगा-जालंधर रोड पर गांव चौधरीवाला के पास मिली। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि गैरी अपनी गाड़ी में खून से लथपथ हालत में बेसूध पड़ा था। अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारी थी।

परिजन उसे तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गैरी को कुछ समय पहले धमकी भरे फोन कॉल भी आए थे और उनकी सुरक्षा के लिए सरकारी गनमैन भी तैनात था, लेकिन घटना के समय गनमैन उनके साथ मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। गैरी शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था।
Farheen
Author: Farheen