मलसियां में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, सड़क पर गिरे दो युवकों को ट्रॉली ने कुचला; दंपती-बच्ची घायल

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

राहुल (32) पुत्र गुरमेज और मोहित (22) पुत्र परमजीत निवासी लोहियां खास मोटरसाइकिल पर सवार थे। वहीं काला राम, उनकी पत्नी रानी और छोटी बच्ची भी बाइक पर लोहियां से नकोदर की ओर जा रहे थे। दोनों बाइक आपस में टकरा गई।

Two Motorcycles Collide in Malsian Jalandhar Two Youths died

जालंधर की तहसील शाहकोट के गांव मलसियां में शनिवार सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दंपती और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले नकोदर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, बाद में उन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार राहुल (32) पुत्र गुरमेज और मोहित (22) पुत्र परमजीत निवासी लोहियां खास मोटरसाइकिल पर सवार थे। वहीं काला राम, उनकी पत्नी रानी और छोटी बच्ची भी बाइक पर लोहियां से नकोदर की ओर जा रहे थे। जब वे मलसियां के लोहियां रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद संतुलन बिगड़ने से राहुल और मोहित सड़क पर गिर गए और उसी दौरान शाहकोट से लोहियां की ओर जा रही रेत से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार हो गया। मलसियां चौकी इंचार्ज के अनुसार राहुल के पिता गुरमेज के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Farheen
Author: Farheen