गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जा रहे युवक की कार रोकी, पुलिस पर नशे में होने का आरोप

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

युवक के मुताबिक पुलिस ने सीट बेल्ट न लगाने का हवाला देते हुए गाड़ी रोकी। उसने कथित तौर पर पुलिस से अनुरोध किया कि चालान काट लिया जाए, लेकिन उसे तुरंत जाने दिया जाए क्योंकि उसकी पत्नी दर्द से कराह रही थी।

Jalandhar man carrying pregnant wife to hospital stopped police accused of being under influence of alcohol

जालंधर में एपीजे कॉलेज के बाहर नाके पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पुलिस मुलाजिमों और एक टैक्सी चालक युवक के बीच तीखी बहस हो गई। युवक का आरोप है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसकी कार रोक ली।

युवक के मुताबिक पुलिस ने सीट बेल्ट न लगाने का हवाला देते हुए गाड़ी रोकी। उसने कथित तौर पर पुलिस से अनुरोध किया कि चालान काट लिया जाए, लेकिन उसे तुरंत जाने दिया जाए क्योंकि उसकी पत्नी दर्द से कराह रही थी। युवक का कहना है कि उसने मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाईं, फिर भी पुलिस दस्तावेज चेक करने पर अड़ी रही।
युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों से शराब की बदबू आ रही थी। जब उसने वीडियो बनाना शुरू किया तो वहां मौजूद ट्रैफिक अधिकारी ने एक मुलाजिम को वहां से हटा दिया और बाद में ट्रैफिक बूथ को ताला लगाकर चले गए। घटना के दौरान युवक भावुक हो गया और रोते हुए कहा कि यदि उसकी पत्नी को कुछ हुआ तो वह जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा। फिलहाल मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई