Kanchan Kaur Murder: मुख्य आरोपी अमृतपाल मेहरो दुबई से गिरफ्तार, अश्लील वीडियो पोस्ट करने पर ली थी जान

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

लुधियाना की रहने वाली कंचन कुमारी उर्फ कमल काैर के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से अधिक फालोअर्स हैं। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती थी।

Punjab News: Latest Punjab News In Hindi Today, पंजाब समाचार - Amar Ujala

पिछले साल बठिंडा में हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड मामले में वांटेड अमृतपाल मेहरो को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है।

मेहरो को दुबई की अथॉरिटी ने डिपोर्ट किया तो भारतीय जांच एजेंसी के अधिकारी उसे दुबई लेने चले गए थे। यह सूचना मिलते ही बठिंडा से डीएसपी सिटी 2 और एक पुलिस टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गई थी। शुक्रवार सुबह जांच एजेंसी ने मेहरो को पंजाब पुलिस की टीम के हवाले कर दिया। सूत्र बताते है कि कागजी कानूनी प्रकिया पूरी करने के बाद डीएसपी सिटी अपनी पुलिस टीम समेत आरोपी मेहरो को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर बठिंडा के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपी के दोनों फोन भी बरामद कर लिए हैं।

जून में कार में मिला था शव

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी की बठिंडा में पिछले साल जून में हत्या कर दी गई थी। चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से उनका शव मिला था। कंचन कुमारी का इंस्टाग्राम पर कमल काैर भाभी नाम से अकाउंट था। कंचन कुमारी लक्ष्मण बस्ती, लुधियाना की रहने वाली थी। वह नाै जून को अपनी मां को कहकर निकली थी कि वह बठिंडा में प्रमोशनल इवेंट के लिए जा रही है।

दस जून को उसकी हत्या हो गई। 11 जून को उसकी लाश गाड़ी से बरामद हुई।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई