Aligarh News: आठ-नौ अप्रैल को फिर आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Aligarh News: आठ-नौ अप्रैल को फिर आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी

Warning of Storms and Hail Again on April 8 and 9

जिले के किसानों के लिए आने वाले दो दिन भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (कानपुर) ने जिले के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आठ और नौ अप्रैल को जिले में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि हो सकती है और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार स्थानीय स्तर पर मौसम में बड़े बदलाव दिखेंगे। आठ अप्रैल को लगभग 15 मिमी और नौ अप्रैल को 10 मिमी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से 1-2 डिग्री कम रहेगा।

हवा की रफ्तार भी चार से 11 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है, जो फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। भिंडी, तोरई, कद्दू, लौकी, खीरा, मक्का, उड़द और मूंग जैसी फसलों की बुवाई और सिंचाई तत्काल प्रभाव से रोक दें। गेहूं, चना और अरहर जैसी पकी हुई फसलों की कटाई जल्द कर लें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें। यदि बारिश से फसल गीली हो गई है, तो उसे थ्रेसिंग से पहले धूप में अच्छी तरह सुखा लें।
priya singh
Author: priya singh