अवैध हथियार तस्करी गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार, सात पिस्ताैल और कारतूस समेत मोटरसाइकिल बरामद

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पकड़े गए आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे। आरोपियों में एक नाबालिग है।

Amritsar Police busts cross-border illegal arms smuggling module apprehends Four accused

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सात अत्याधुनिक पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे, और अटारी सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में भारत में अवैध हथियारों की तस्करी में मदद कर रहे थे। हथियारों की खेप पहले से तय जगहों से उठाई जाती थी और फिर पंजाब भर में फैले स्थानीय आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाई जाती थी। थाना छेहरटा में आर्म्स एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है।

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई