रोहतक में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन: 25-26 अप्रैल को होगा टूर्नामेंट, इस आयु वर्ग के खिलाड़ी ले सकते हैं भाग

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

प्रतियोगिता में 5-6 राउंड खेले जाएंगे। प्रत्येक आयु वर्ग से 2 लड़के एवं 2 लड़कियों का चयन किया जाएगा। वहीं, सीनियर वर्ग से चार खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
Rohtak District Chess Association organized a chess competition
रोहतक जिला शतरंज संघ  द्वारा 25 और 26 अप्रैल 2026 को एमएस सरस्वती स्कूल, माता दरवाजा, जींद रोड, रोहतक में 38वीं रोहतक जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 वर्ष तथा सीनियर वर्ग में अलग-अलग आयोजित की जाएगी।

जिला शतरंज संघ के महासचिव विनय शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता में 5-6 राउंड खेले जाएंगे। प्रत्येक आयु वर्ग से 2 लड़के एवं 2 लड़कियों का चयन किया जाएगा। वहीं, सीनियर वर्ग से चार खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी हरियाणा राज्य शतरंज प्रतियोगिता में रोहतक जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए एंट्री 24 अप्रैल 2026 शाम 5:00 बजे तक ही स्वीकार की जाएगी। सभी खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वे अपना शतरंज सेट साथ लेकर आएं। साथ ही 9 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी खिलाड़ी अपना आयु प्रमाण-पत्र अवश्य साथ लाएं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के उभरते शतरंज खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा।
priya singh
Author: priya singh