Amethi News: पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; निमंत्रण से लौट रहे थे घर, करंट लगने से युवक ने तोड़ा दम

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

अमेठी में पुलिया से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वह निमंत्रण से घर लौट रहे थे। वहीं करंट लगने से एक युवक ने दम तोड़ दिया।

Two died in road accident and one youth dies from electrocution in Amethi

यूपी के अमेठी में रविवार रात शहर में बाईपास के निकट बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वह निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।

कोरारी क्षेत्र के रोशनी के पुरवा गांव निवासी सुजल सिंह (23) और अनिकेत सिंह (22) रविवार शाम निमंत्रण में शामिल होकर हथकिला से वापस घर लौट रहे थे। बाईपास से पहले उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।

हादसे में सुजल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। खबर मिली तो परिजन भी पहुंचे। घायल अनिकेत को रायबरेली एम्स ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की असामयिक मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

इसके अलावा भाले सुल्तान शहीद स्मारक के मटियारी कला निवासी हरख बहादुर सिंह उर्फ बब्लू (40) की रविवार को सुल्तानपुर-हलियापुर के पूरे पांडेय मजरे फतेपुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई