पंजाब में 36.8 डिग्री पहुंचा पारा: आज से दो दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि व बारिश होगी

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

मौसम विभाग के मुताबिक सात अप्रैल से पंजाब में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से दो दिन 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ेगी।

Punjab temperature Orange Alert Issued Today Hailstorms and Rain Expected

मौसम विभाग ने पंजाब में दो दिनों का ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि व बारिश होगी। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है।

किसानों के लिए चिंता बढ़ सकती हैं, क्योंकि गेहूं की फसलें खेतों में तैयार खड़ी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सात अप्रैल से पंजाब में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से दो दिन 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ेगी।

पंजाब में वीरवार को मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 3.3 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे अधिक 36.8 डिग्री का पारा पटियाला का दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री, लुधियाना का 35.6 डिग्री. पठानकोट का 33.3 डिग्री, बठिंडा का 36.1 डिग्री, फरीदकोट का 35.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 33.8 डिग्री, होशियारपुर का 33.3 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 16.9 डिग्री का पारा अमृतसर का दर्ज हुआ। लुधियाना का न्यूनतम पारा 17.4 डिग्री, पटियाला का 17.9 डिग्री, बठिंडा का 17.6 डिग्री, फरीदकोट का 18.2 डिग्री, गुरदासपुर का 18.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 20.0 डिग्री दर्ज किया गया।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई