UP: बस से समान उतार रहे हेल्पर और तीन सवारियों को टाटा मैजिक ने रौंदा, दो की मौत; तीन घायल

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

यूपी के रामपुर में निजी बस से समान उतार रहे हेल्पर और तीन सवारियों को पीछे से टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। तीन घायल हो गए।

Big Road Accident Tata Magic Hits Passengers in Rampur

यूपी के रामपुर जिले में तड़के बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहबाद-बिलारी रोड स्थित बड़ागांव के पास दिल्ली-सिरौली की निजी बस से समान उतार रहे हेल्पर और तीन सवारियों को पीछे से आ रहे टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी।

हादसे में हेल्पर रिजवान (32) और सवारी अरशद (28) की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में कासिम और विशाल के मामूली चोटें आई है। जबकि टाटा मैजिक चालक के भी गंभीर चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार तड़के 4:30 बजे दिल्ली-सिरौली को चलने वाली निजी बस से शाहबाद के बड़ागांव चौराहे पर हेल्पर रिजवान, मित्रपुर गांव निवासी विशाल का समान उतार रहा था। समान उतारते वक्त शाहबाद के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी रिजवान भी नीचे उतर आए।

इन्हीं के साथ विशाल और खरसोल गांव निवासी कासिम भी नीचे बस से उतर आए। कासिम और विशाल के मुताबिक बिलारी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाली टाटा मैजिक चालक संभल के असमोली निवासी वसीम ने आकर टक्कर मार दी।

हादसे में टाटा मैजिक चालक, हेल्पर और तीन सवारियों समेत पांच लोग जख्मी हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर ने रिजवान और अरशद को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, इस हादसे में घायल विशाल और कासिम का प्राथमिक उपचार किया गया। जबकि टाटा मैजिक चालक अपने ही वाहन में फंस गया था, उसकी टांगें टूट गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए टाटा मैजिक चालक को बाहर निकाला और उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया।

डॉक्टर ने टाटा मैजिक चालक के प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल विशाल और कासिम के मुताबिक यह दोनों और अरशद दिल्ली से बाइकों का समान लेकर आ रहे थे।

इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिवार के लोगों का रोरोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए है।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई