सीएम मान बोले-हरियाणा को पंजाब के हिस्से का नहीं देंगे पानी, भाखड़ा नहर में 25 फीसदी हिस्सा किया हासिल

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ कहा कि पंजाब के हिस्से के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने कानूनी लड़ाई लड़कर भाखड़ा नहर के पानी में पंजाब का वह 25 फीसदी हिस्सा वापस हासिल किया है।

CM Mann States We Will Not Give Punjab Share of Water to Haryana 25% Share Secured in Bhakra Canal in  Punjab

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ कहा कि पंजाब के हिस्से के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने कानूनी लड़ाई लड़कर भाखड़ा नहर के पानी में पंजाब का वह 25 फीसदी हिस्सा वापस हासिल किया है, जो पिछली सरकारों के समय हरियाणा को दिया जा रहा था। पटियाला में रैली को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि अब यह पानी पंजाब के किसानों के हक में लगाया जाएगा।

सीएम मान ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद को जल का रक्षक होने का दावा करते हैं, उन्होंने कभी जल संरक्षण पर ध्यान ही नहीं दिया जबकि उनकी सरकार पानी की हर बूंद बचाने पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सबसे दूरदराज के हिस्सों तक पानी पहुंचाने के लिए 18,349 नहरों को ठीक किया गया है जिनकी लंबाई 6900 किमी है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई