UP: होली के हुड़दंग में तेजाब फेंकने का आरोप, छह लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर; जमीन पर गिर छटपटाने लगा था युवक

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मऊ जिले में हुड़दंग के दाैरान तेजाब फेंकने की शिकायत मुहम्मदाबाद पुलिस ने दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, दोनों हाथ जलने के बाद युवक का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।

Up:होली के हुड़दंग में तेजाब फेंकने का आरोप, छह लोग झुलसे, एक की हालत  गंभीर; जमीन पर गिर छटपटाने लगा था युवक - Accused Of Throwing Acid During  Holi Celebrations Six People

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के बड़ी बाजार में बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे होली जुलूस में तेजाब फेंकने का आरोप लगाया गया है। इसमें एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मामले में जांच में पुलिस जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला काजी टोला निवासी मनीष कंस्कार (25) वर्ष जो होली के जुलूस में शामिल था। जुलूस जैसे ही संगतजी मंदिर से अपने पुराने रास्ते सोनार गली छोटी बाजार से बड़ी बाजार में पहुंची था कि इसी बीच शामिल लोग रंग गुलाल उड़ाने लगे। आरोप है कि होली हुड़दंग और भीड़ का फायदा उठाते हुए किसी ने छत के ऊपर से तेजाब फेंक दिया।

तेजाब से मनीष का दोनों हाथ बुरी तरह से जल गया। पांच अन्य लोगों के ऊपर हल्के छींटे पड़े, जिसे वह लोग मामूली रूप से जले हैं। मनीष जमीन पर गिरकर चिल्लाने लगा।। जुलूस में शामिल लोगों ने आनन फानन उसको मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। 

पुलिस ने की कार्रवाई

हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिए। पीड़ित मनीष ने बड़ी बाजार निवासी तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

इस बाबत कोतवाली प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर मिल गई है। यह जांच का विषय है। पीड़ित का आरोप है कि तेजाब फेंका गया है। इसकी जांच करने के बाद ही सही क्या है, पता लग पाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई

हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।