सूरत में 1 मार्च को निकलेगी भव्य निशान यात्रा, श्याम भक्तों से शामिल होने की अपील

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

रिपोर्टर: आशीष शुक्ला
प्लैनेट न्यूज़, सूरत (गुजरात/अहमदाबाद)

सूरत (गुजरात)। जय श्री श्याम जय श्री श्याम निशान यात्रा ग्रुप पांडेसरा द्वारा इस वर्ष भी भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 1 मार्च 2026, रविवार को सुबह 7:30 बजे गणेश नगर प्लॉट नंबर 226 से प्रारंभ होगी।

निशान यात्रा गणेश नगर से निकलकर पुलिस कॉलोनी होते हुए श्याम मंदिर सूरत धाम तक पहुंचेगी। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।

आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशान यात्रा में शामिल हों और भगवान खाटू श्याम के जयकारों के साथ इस यात्रा को सफल बनाएं।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई