Mainpuri: शॉर्ट सर्किट से मार्केट में आग, ई-रिक्शा गोदाम, चीनी के गोदाम व क्लीनिक भी चपेट में; लाखों का नुकसान

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मैनपुरी में देवी रोड स्थित मार्केट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने ई रिक्शा, चीनी के गोदाम और क्लीनिक को चपेट में ले लिया। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Massive Fire Breaks Out in Devi Road Market E-Rickshaw Warehouse and Clinic Suffer Heavy Loss

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह देवी रोड स्थित यादव मार्केट में आग लग गई। ई रिक्शा के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से सुलगी आग ने नीचे बने चीनी के गोदाम और एकता अस्पताल को चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

खिरिया पीपर निवासी दिनेश यादव ने देवी रोड पर कैलाश गेट चौकी के पास मार्केट बनवाया है। मार्केट का गोदाम एक है। जिसको दुकानों के हिसाब से प्लाई लगाकर बांटा गया है। शनिवार सुबह आग में झम्मन लाल मंडी निवासी अंशु कुमार की लाखों की चीनी, विवेक चौहान के ई रिक्शा के गोदाम और एकता नर्सिंग होम में रखा लाखों का माल व सामान जल गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों में आग पर काबू पाया।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई